मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा कॉलेज की छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण एवं अपराधियों के प्रति कठोर अभियान चलाकर सुरक्षा, सुशासन व्यवस्था सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के अन्तर्गत, अभियान के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन द्वारा ‘’गुरुनानक विद्यक सभा कन्या इण्टर कॉलेज’’ में बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो व साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरुक किया गया। नारी सुरक्षा/मिशन शक्ति अभियान के तहत हेल्प लाइन नम्बर वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेलपलाइन 1930 तथा थानों के सीयूजी नम्बर आदि के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। गुरुनानक विद्यक सभा कन्या इण्टर कॉलेज में बालिकाओं को राज्य सरकार द्वारा निर्गत मिशन शक्ति अभियान से संबंधित आदेश निर्देश से अवगत कराया गया तथा साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया।
