मितौली खीरी । विकासखंड मितौली की न्याय पंचायत अबगांवा के ग्राम पंचायत दतेली कलां, मितौली के ग्राम मैनहन में, कस्ता की दानपुर में, संडिलवा के दरी नगरा, कानाखेड़ा में, कलुआ मोती के नगरा में, ककरा के रावनकला, जानकी नगर ग्रंट, कलुआ मोती के सेमराग्रंट में, मितौली के ओदारा और कैमहरा में,दतेली कलां मे बीओ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ दिलीप चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें ग्राम पंचायत के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और लोगों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर निस्तारण किया गया ।जेस्ट ब्लाक प्रमुख सरोज कुमार दीक्षित एडवोकेट ने डॉ चौधरी से गांव में घूम रहे सैकड़ों आवारा पशुओं से निजात दिलाने हेतु ग्रामवासी ने उपस्थित होकर आवारा पशुओं को पकड़वा कर गौशाला में छुड़वाये जाने का मांग पत्र भी सौंपा। बीईओ ने कहां कि आप की मांग शासन से वरीयता क्रम में हल कराने की बात कही और कहा कि सरकार शीघ्र ही आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए कार्य योजना विकासखंड स्तर पर तैयार की जा रही है और हर ग्राम पंचायत में गौसाला का निर्माण शासन स्तर से करवाये जाएंगे लेकिन गांव के लोगों ने कहा कि जो यह आवारा जानवर घूम रहे हैं इनसे जन धन की हानि हो रही है ।निजात दिलाने का उपाय आप अपने स्तर से करवायें और इन्हें पकड़ा कर गौशाला में छुड़वाये जाने की मांग की इस अवसर पर पूर्व जेस्ट ब्लॉक प्रमुख मितौली सरोज दिक्षित एडवोकेट के अलावा हरि शरण मिश्र, हिमाचल अवस्थी ,अंशू शुक्ल, कल्लू मिश्र,राम शंकर भार्गव, राकेश चंद्र ,ओम प्रकाश शुक्ल,राघवेंद्र दीक्षित ,शैलेंद्र दीक्षित ,उपेंद्र मिश्र, अशोक कुमार, मालती प्रसाद, यज्ञ प्रकाश आदि सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।
