पंकज कुमार
मितौली खीरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा को स्वास्थ्य एवं उर्वरक मंत्री बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्य सभा सांसद जुगुल किशोर ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी है।
लखीमपुर खीरी सहित उत्तर प्रदेशों के समस्त जनपदों के सरकारी हॉस्पिटलों पर गरीब किसानों के लिए बेहतर स्वास्थ्य संबंधी इलाज हेतु बेहतर व्यवस्था की जाने की मांग की है। वही आयुष्मान कार्ड को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर ने कहा है कि किसी के पास 6 यूनिट राशन कार्ड पर नहीं है तो उनको आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अगर दो यूनिट से उपर तक के राशन कार्ड पर आयुष्मान कार्ड बनाए जायं। ऐसे में अन्य लोगों को भी लाभ मिल सकेगा। जिससे भाजपा सरकार को विधानसभा चुनाव में सभी वर्गों का अत्यधिक वोट हासिल कर सकेगी। भाजपा सरकार में सभी को आयुष्मान कार्ड पर फ्री इलाज हो सकेगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नाम से नहीं काम से जाने जाते हैं। वह लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए सुबह 7 बजे से 10 बजे साम तक लोगों की सेवा में लगे रहते हैं। और हर फरियादी की समस्या का समाधान करते हैं। जो सदैव जनता के हित में जिले से लेकर क्षेत्र की जनता के लिए विभिन्न मुद्दों पर विकास कार्य को लेकर चर्चा करते रहते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा जी से मिल कर जिले की मुख्य समस्याओं से अवगत कराया। यह भी कहा कि अस्पतालों में लोग दवा लेने के लिए जाते हैं तो वहां के स्वास्थ्य कर्मी मेडिकलों पर दवा लेने के लिए लिख देते हैं और कहते हैं कि यहां दवा नहीं है। बाहर से दवा लो लेकिन अस्पतालों पर पहुंचने वाली जनता को दवा नहीं मिलती। वहीं किसानों को बेहतर सस्ते रेट पर खाद उपलब्ध कराई जा सके समय – समय पर किसानों को उर्वरक मिलती रहें। वहीं पूरे प्रदेश की तमाम जन समस्याओं को लेकर विकास के मुद्दों पर विकास कार्यो मे गति देने के लिए चर्चा की।

