पंकज कुमार
*लखीमपुर खीरी लखीमपुर -मोहम्मदी बस यूनियन के कुछ बस मालिकों की हठधर्मिता के चलते अपना परम्परागत तय रूट बदले जाने को लेकर बेहजम नीमगांव, भादूरा, सिकंदराबाद तक आम जन मानस मे गहरा असंतोष व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मोहम्मदी -लखीमपुर चलने वाली बसों ने बेहजम नीमगांव सहित दर्जनों गावों की लाइफ लाइन कही जाने वाली बसों का रूट बदलकर वाया लालपुर बैरियर, रुकूंदीपुर, कैमहरा कर लिया है, जिससे बेहजम और नीमगांव क्षेत्र मे परिवहन की दिक्क़त शुरु हो गयी है।
क्षेत्र के प्रतिनिधियों आम संभारांत नागरिकों ने डीएम को ज्ञापन देकर कार्यवाही करने की बात की है।
एसडीएम मितौली से परमिशन मिलते ही नीमगांव चौराहे पर प्रदर्शन किया जायेगा।
*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ज़िला संयोजक एवं पूर्व प्रत्याशी धौरहरा लोकसभा जनार्दन प्रसाद मिश्रा ने धरने को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने क्षेत्र के कामरेडस से तय कार्यक्रम मे पहुंचने की अपील की है।*

