मितौली खीरी। विकासखंड मितौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरासा गांव के वजीरपुर गांव में अज्ञात कारणों चलते तीन घरों में लगी आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है वहीं आग की चपेट में रामगनी आग की चपेट में आने से झुलस गई है जिनको 108 एंबुलेंस की सहायता से मितौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया है कि लड़के की गोद भराई के लिए तैयारी चल रही थी।तभी अज्ञात कारणों के आग लग गई जिसमें जगन्नाथ, राजेन्द्र पुत्र हेमनाथ,मोहन पुत्र रामभजन के घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसमें आसाराम पुत्र जगन्नाथ के 11000 रुपए नगद जले हैं जो अपने लड़के के गोद भराई के लिए रखे थे।जहां ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

