पंकज कुमार गौतम (संपादक)
मितौली खीरी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने जिला बहराइच के कस्बा मिहीपुरवा में अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सम्मेलन नवयुग इन्टर कालेज में दीनदयाल उपाध्याय,स्यामाप्रसाद मुखर्जी, संविधान के शिल्पी बाबा डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।भारतीय जनता पार्टी से बहराइच लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डाक्टर आनन्द कुमार गौड़,विधायक सरोज सोनकर ने मुख्य अतिथिति का माल्यार्पण अंगवस्त्र दे कर स्वागत अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा अन्य सरकारों ने बाबा साहब के नामपर अनुसूचित जाति के लोगो को धोखा देकर सत्ता हासिल कर लोगों को छला है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने बाबा साहब को सम्मान देने का कार्य किया है बाबा साहब जहां पैदा हुए, जहां पले आदि उन पांचों स्थान पर पंचतीर्थ बनाने का कार्य किया दलित ,शोसित,वंचित महिलाओं का सम्मान केवल भाजपा ने किया है बाबा साहब का सम्मान करने वाला,उन्हीं की बदौलत आज चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री है बिना नाम लिए अन्य पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा बाबा साहब के नाम पर पार्टीयो ने धन बटोरने का कार्य किया। अब अनुसूचित जाति के लोग अन्य पार्टियों के बहकावे में आने वाले नहीं है इसलिए हम आप सबसे निवेदन करते हैं कि आप सब का सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी में है इसलिए आप लोग भारतीय जनता पार्टी के ही प्रत्याशी को विजयें बनाएं जिससे पुनः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी बन सके।लोकसभा बहराइच से प्रत्याशी डॉक्टर आनंद कुमार गौड़ ने कहा आपका आशीर्वाद मिला तो आपके सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे इस अवसर पर अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष सिवसागर गौतम,विधायिका सरोज सोनकर,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी, नरेश पासवान, संजीव, राज किशोर, संजीत राव, विधानसभा प्रभारी हरीश चंद्र गुप्त,भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार शुक्ल मितौली खीरी,प्रभू नाथ,समस्त मंडल अध्यक्ष,देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

