पंकज कुमार (मुख्य संपादक )
मितौली खीरी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने संयुक्त रूप से मितौली तिराहे पर एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी ने गरीबों दलितों मजदूरों व सर्व समाज के लोगों का चिन्तन करने के साथ- साथ सब का साथ सब का विकास का नारा दिया, महिला सशक्तीकरण के अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य किया और आखरी पायदान खड़े ब्यक्ति का चिन्तन करती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट व देश हित में जो कार्य किया है व अन्य सरकारें केवल सपना देखती थी मोदी योगी ने करके दिखाया है कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कहा भाजपा का नारा है 400 पार जनता नें 411का नारा दिया है कस्मीर में धारा 370 हटाकर जनता को तोहफा दिया है भाजपा नें आतंकवाद समाप्त करने का कार्य किया है गुन्डे माफिया जेल में है या रामनाम सत्य हो गये है। देश हित में आने वाली तेरह तारीख को कमल के फूल वाली बटन दबाकर रेखा अरुण वर्मा को विजयी बनाये उसके बाद जनता की शिकायतों को सुनकर उनका मौके पर निस्तारण किया और अधिकारियों से कहा जनता की शिकायतों का समय से निस्तारण करने को प्रथम वरीयता दें इस अवसर पर भाजपा नेता मोहनलाल यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष समसआद अली, बीडीसी राजेंद्र प्रसाद, राम चन्द्र, पत्रकार रमेश चंद्र शुक्ल, भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार शुक्ल, एसपी सिंह, पंकज कुमार,मुदित दीक्षित, कमलेश पाल,राजू मिश्र, सहित समस्त सम्मानित मतदाता भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

