पंकज कुमार (मुख्य संपादक )
लखीमपुर खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेहजम का मंगलवार को सीएमओ डॉ सन्तोष गुप्ता द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। स्टाफ के निर्धारित वेशभूषा में न होने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उनके द्वारा इमर्जेन्सी वार्ड, ओपीडी कक्ष, औषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण किया. साथ ही एएनएम और सीएचओ की चल रही मीटिंग में प्रतिभाग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ एसीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में सीएमओ डॉ सन्तोष गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा सीएचसी बेहजम का सुबह करीब 11 बजे औचक निरीक्षण किया गया है। इस दौरान कुछ स्टाफ के निर्धारित वेषभूषा में न होने पर उन्हें वेषभूषा में रहने की हिदायत दी गयी है। इमर्जेन्सी में पहुंच कर जीवन रक्षक दवाओं के बारे में जानकारी ली गयी, वहीं दवाओं की उपलब्धता के बारे में सीएचसी अधीक्षक डॉ अनिल वर्मा से जानकारी ली गयी। जिसमें पता चला कि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है। इसी के साथ उन्होनें पहले ओपीडी कक्ष, औषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। वहीं उन्होनें टीकाकरण को लेकर समय पर फीडिंग करने और अपने-अपने क्षेत्र में डिव्यू लिस्ट के अनुसार सम्पूर्ण टीकारण का सुनिश्चित करवाने के निर्देश सीएचसी अधीक्षक को दिए हैं। जिसके बाद वह एएनएम व सीएचओ की चल रही मीटिंग में पहुंचे, जहां उन्होनें सभी को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में मोतियाबिन्द के मरीजों का सर्वे कर उनका योजनाबद्व तरीके से इलाज कराने के निर्देश दिए, साथ ही क्षय रोगियों के चिन्हीकरण के साथ ही पहले से चिन्हित मरीजों को दी जा रही दवा का निरन्तर सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। उन्होनें बताया कि क्षय रोगियों के लिए जिले में पर्याप्त दवायें है। अगर किसी मरीज को किसी भी तरीके की समस्या आ रही है तो जिला क्षय रोग अधिकारी से सम्पर्क कर सकता है। हीट वेव के चलते एडवाइजरी भी जारी की गई एवं वार्ड का निरीक्षण किया। स्कूली बच्चों के अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया कि सभी लोग अपने बच्चों के साथ पीने के पानी की बोतल अवश्य रखें। बिना किसी आवश्यक कार्य के दोपहर में घर से बाहर न निकले । इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा सहित डॉ. सुनील कुमार, डॉ. संदीप राजवंशी , डॉ अतीक अहमद, डॉ. अपूर्वा , डॉ. सोनिया, अजित सिंह, मनोज कुमार सरिता वर्मा, रीता वर्मा, इफतकार खान , संदीप मिश्रा, यशेन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

