मितौली खीरी। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने इलाज हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने पंचनामा भर शव को डॉक्टरी परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खुर्दा गांव निवासी
तेईस वर्षीय गिरीश पुत्र रामरतन उर्फ मतन अपनी मोटर साइकिल से किसी काम से मितौली गया था शाम के समय जब वह अपने गांव खुर्दा वापस जा रहा था तभी लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर निकट विद्युत उपकेंद्र अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर। पहुंची। पुलिस ने आनन फानन में गंभीर रूप से घायल गिरीश को इलाज हेतु सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया ।
ज्ञात हो की कुछ वर्ष पूर्व गिरीश के पिता की भी एक मार्ग। दुर्घटना में। मृत्यु हो गई थी।

