पंकज कुमार( संपादक )
मितौली खीरी। थाना क्षेत्र के जमुनाहिया नहर में तैरता हुआ शव सुबह के समय ग्रामीणों ने देखा जिसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।लोगों में विभिन्न प्रकार के चर्चाएं फैलने लगी। जहां ग्रामीणों ने मितौली थाना पुलिस को जानकारी दी।मौके पर थाना प्रभारी राजू राव अपने मय फोर्स के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया गया । वही थाना अध्यक्ष ने बताया कि चार-पांच दिन पुराना शव तैरता हुआ ग्रामीणों ने देखा जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। जिसकी लगभग उम्र 40 वर्ष के आसपास लगती है। जहां इसकी सूचना डीसीआरबी को रिपोर्ट भेज दी हैं। जो अज्ञात शव की जल्द पहचान हो सकेगी।

