पंकज कुमार (संपादक )
मितौली खीरी विकास खंड मितौली की ग्राम पंचायत दानपुर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उत्तम सिंह के दिशा निर्देश में खुली बैठक आयोजित की गई जिसमे मुख्य रूप से राशन वितरण प्रणाली पर ग्रामीणों ने सवाल उठाया। बताते चलें कि कोटेदार हरद्वारी लाल द्वारा कई वर्षो से कोटा चला रहा है जिसमे अवैध रूप से घटतौली का मामला सामने आया ग्राम पंचायत दानपुर के ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व प्रधान और कोटेदार हरद्वारी लाल की मिली भगत से घटतौली की जा रही है और जब कोई कार्ड धारक ग्रामीण इस मामले में बात करता है तो उसको गंदी गंदी गालियां देते है राशन कार्ड की रशीद फाड़ कर फेंक देते है कहते है कि जब ऊपर से राशन कम मिलता है तो क्या हम अपने घर से दे। इस कोटेदार से गरीब जनता परेशान होकर अपना राशन दूसरी ग्राम पंचायत से लाने को मजबूर है कई लोगो के अंत्योदय कार्ड पर राशन सिर्फ 4 किलो यूनिट के हिसाब से देते है जबकि राशन 35 किलो मिलना चाहिए और पात्र गृहस्थी वाले कार्ड पर हर यूनिट पर 1 किलो राशन कम देते है ग्रामीणों का कहना है कि आज तक किसी को चीनी नही मिली जब कि अंत्योदय कार्ड पर ऊपर से चीनी भी आती है गरीब जनता कोटेदार से बहुत ही परेशान है कोटेदार अपनी मनमानी करते है और उनका व्यवहार ठीक नहीं है लोगो से अभद्र भाषा का प्रयोग करते है जिससे गांव की गरीब जनता बहुत परेशान है ग्रामीणों ने कोटेदार के ऊपर गंभीर आरोप लगाए अब देखना यह है क्या अधिकारी इस कोटेदार के खिलाफ़ कार्यवाही करते हैं आज मौके पर मितौली खाद्य विभाग के सप्लाई स्पेक्टर और सरकारी कर्मचारी जांच करने पहुंचे मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उत्तम सिंह, प्रमोद अवस्थी, शिवकुमार मिश्र, कौशल किशोर शुक्ल, कमलेश गौतम, राजकिशोर कश्यप, सुनील मिश्र, सुभाष मिश्र, डालचंद राज, लक्ष्मीकांत मिश्र,और गांव के अन्य लोग उपस्थित रहे।

