मितौली खीरी विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम पंचायत पिपरझला में कार्यक्रम आयोजन किया
गया इसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित
राजीव वर्मा ने ग्रामीणों के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया वशिष्ठ अतिथि दीप कमल अवस्थी ने लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं की विध्वत जानकारी दी मुख्य अतिथि
राजीव वर्मा ने ग्रामीणों को निष्ठा और ईमानदारी से अपने कार्य को करने की शपथ भी दिलाई लोगों की समस्याओं को समाधान करवाने का आश्वासन दिया कार्यक्रम में गोद भराई अन्नप्राशन की रस्म पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वारा अदा की गई सभी उपस्थित अधिकारियों ने जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया इस कार्यक्रम में ग्राम विकास से एडिओ आईएसबी राजेश शुक्ला ग्राम विकास अधिकारी ब्रह्म प्रकाश तिवारी कृषि विभाग के संदीप वर्मा स्वास्थ्य विभाग बाल विकास पुष्टाहार विभाग ग्राम विकास सहित गांव के काफी लोग उपस्थित थे

