मितौली खीरी।विकासखंड मितौली में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर एवं कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के निजी आवास पर अयोध्या में रामलला विराजमान को लेकर उनके आवास पर उत्सव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
वहीं आपको बताते चलें कस्बा औरंगाबाद में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर नें श्री राम प्रतिष्ठा को लेकर श्री राम लक्ष्मण सीता की विधि विधान पूजा आरती कर शोभा यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ कस्बे में निकाली गई। और इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग झंडे और गले में पट्टी डालकर इस यात्रा को सफल बनाया। वही चारों तरफ जय श्री राम के नारों से पूरा कस्बा झूम उठा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर ने कहा 22 तारीख को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या मै प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी कस्ता विधानसभा में जगह-जगह चल रही है। और अयोध्या में श्री राम को बिराजमान को लेकर काफी क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह, मंडल अध्यक्ष मैगलगंज श्याम किशोर तिवारी साहित कस्बे के सम्मानित लोग मौजूद रहे।

