मितौली खीरी। विकास खंड मितौली के सामने स्थित मेला मैदान में मितौली महोत्सव पौराणिक मेला श्री धनुष यज्ञ का शुभारंभ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया था। छठे दिन श्री गोविंद गोपाल लीला संस्थान मथुरा वृन्दावन निर्देशक स्वामी कन्हैया लाल दत्तात्रेय की रामलीला- रासलीला पार्टी द्वारा दिन में रामचरित मानस के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की लीला के अंतर्गत ताडुका राक्षसी बध की लीला झकियों सहित दिखाई गई। और रात्रि की बेला सूरज मिश्र, सत्यराम राज, विकृम राज ने सपरिवार प्रथम आरती कर लीला का सुभारम्भ किया और लीला संस्थान के द्वारा सम्राट जालंधर बध तुलसी विवाह की झकियों सहित लीला दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया। मेला आयोजन मास्टर दिनेश कुमार ने बताया कि 13 जनवरी से 27 जनवरी 2024 तक रामलीला- रासिलीला मंडल के द्वारा दिन में रामचरित मानस के माध्यम से रामलीला और रात्रि में कृष्ण चरित्र के माध्यम से रासलीला दिखाई जाएगी 29, 30 जनवरी को भजन, जागरण का कार्यक्रम झाकियों सहित और एक फरवरी को अंतर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, 22 जनवरी को श्री राम बाल स्वरूप की स्थापना, दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा और दस फरवरी को मेला का समापन उपजिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण कुमार यादव द्वारा किया जाएगा इस अवसर पर मेला अध्यक्ष ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप, विपिन कुमार दीक्षित, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कुमार शुक्ल, डॉक्टर आदेश कुमार, योगेंद्र कुमार मिश्र, डॉक्टर शिवसरन राज (सचिन), सतीश राज, अशोक राज, सुनील कुमार सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मांतांएं बहने मौजूद रहीं।

