किसान सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक मितौली के ग्राम रायपुर किया गया। कार्यक्रम में उपमहाप्रबंधक इफको लखीमपुर श्री एस.सी.मिश्र, आर एम इफको एमसी लखनऊ आशीष सेमवाल, सेवा निवृत्त पी.पी.ओ रामप्रसद इफको एमसी टी एम एम उपस्थित में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा मृतक की पत्नी को किसान सुरक्षा बीमा योजना की धनराशि रु० 100000/- का प्रमाण पत्र दिया गया साथ ही मुख्य अतिथि महोदय ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को इफको एवं इफको एमसी के उत्पाद अपनी फसल में प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
उप महाप्रबंधक लखीमपुर श्री एस.सी. मिश्रा जी ने किसानों को नैनो उर्वरकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं उनके उपयोग की मात्रा के साथ साथ संतुलित उर्वरकों के प्रयोग की जानकारी दी प्रदान की।
श्री जुल्फेकार अहमद मंडल प्रबंधक इफको एमसी द्वारा किसानों को गन्ना की फसल में लगने वाले रोग,कीट एवं खरपतवारों के बारे में एवं इफको के नवीन उत्पादों काशीमा, शीमो आदि उत्पादों की जानकारी को भी बताया।
श्री आशीष सेमवाल जी ने किसान सुरक्षा बीमा योजना से होने वाले लाभ के साथ साथ इफको एमसी के उत्पाद हुमेत्सु एवं ससागे के बारे में विस्तृत से चर्चा की
अन्त में कपिल गंगवार एम डी ए इफको एमसी लखीमपुर कपिल गंगवार ने सभी किसान भाइयों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

