लखीमपुर खीरी। सीएचसी मितौली के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संडीलवा और चुरईपुरवा में आयोजित हो रहे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने किया किया। जिसमें लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौरईपुरवा मेन लाभार्थी कम मिलने पर इसके लिए उनको दोबारा गांव में भेजकर लाभार्थियों को बुलाने हेतु निर्देशित किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संडिलवा का निरीक्षण करते हुए एसीएमओ द्वारा वहां पर दी जा रही सुविधाओं से संतुष्ट दिखे परंतु वहां की आशा आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सीएचओ के अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी व्यक्त कघ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संडिलवा और चुरईपुरवा में पेयजल व्यवस्था हेतु खंड विकास अधिकारी से वार्ता कर शीघ्र ही हैंडपंप और सार्वजनिक सुलभ शौचालय बनवाने की वार्ता की एवं दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बिजली के कनेक्शन हेतु विद्युत विभाग से संपर्क कर तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित कहा, इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह, डॉ. रवि सिंह ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक मो. तैय्यब सिद्दीकी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
