]
विकासखंड मितौली | गौशालाओं में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ केन्द्र की सरकार व राज्य सरकारे इस पर रोकथाम लगाने मे अभी सफल नहीं हो पा रहीं हैं वही योगी सरकार द्वारा संचालित जहां पर बेजुबान जानवरों सड़क पर घूमते जानवरों को प्रदेश सरकार के निर्देश पर पकड़ कर रखा जाता है जिनकी हालत भी बदतर होती जा रही है इसमें रहने वाले बेजुबान जानवर भूख प्यास से मर रहे हैं
विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत तेंदुआ के मजरा लोहन्ना में बनी गौशाला ले लीजिए जहां अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है गोवंशो की जान मुश्किल में है तेंदुवा के विक्रम सिंह समाजसेवी द्वारा दी गई जानकारी के बाद गौशाला में ऐसे कई वीडियो उजागर किए गए हैं वह बेहद दुखद ही नहीं चौकाने वाले भी हैं वीडियो में गाये मरी हुई पड़ी है वहीं दूसरी तरफ अव्यवस्थाओ का अंबार लगा हुआ है जहां सरकार का सख्त आदेश है कि मृत गाय को अंतिम संस्कार सहित दफनाया जाए लेकिन लोहना गौशाला में गोवंश खुले में पड़े है उनको दफनाया तक नहीं गया है
प्राप्त जानकारी पर मीडिया की टीम जब गौशाला पहुची तो उन्होंने इस दर्दनाक मंजर को अपने कैमरों में रिकॉर्ड किया इसके बारे में जैसे ही जानकारी गौशाला कर्मचारियों को हुई उन्होंने मीडियाकर्मियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया
अधिकारी आनन-फानन में गौशाला के व्यवस्था संभालने में जुट गए हालांकि यह पहली बार नहीं इस तरह के मामले कई बार सामने आ चुके हैं अब देखने वालीं बात तो यह होगी की अब गौशाला में क्या व्यवस्थाएं की जाती है
