मितौली-खीरी:- मितौली कस्बे के रहने वाले ड्रा अवनीश सिंह पाल (धनगर) को हिन्दू रक्षा सेना का प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने प्रदेश संगठन मंत्री का मनोनयन पत्र देकर संघठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए संघठन को मजबूत बनाने की अपील की है। इससे पहले डॉ अवनीश पाल योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी काम करते रहे है। इसके अलावा संगठन मंत्री के साथ सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने हिन्दू रक्षा सेना की सदस्यता ली है। संगठन मंत्री बनने पर अवनीश पाल ने कहा कि संगठन की ओर से मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है। उसको मैं पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। साथ ही संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा।
