लखीमपुर-खीरी। युवराज महाविद्यालय में स्नातक में पढ़ने वाले विद्यार्थी अंशुमन के ऊपर जर्जर दीवार की ईट गिर पड़ी, जिस पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताते हुए कॉलेज प्रशासन से यह मांग की है कि उनको लिखित में या आश्वासन दिया जाए की जर्जर दीवारों की मरम्मत का कार्य त्वरित कराया जाए, लेकिन कॉलेज प्रशासन की तरफ से अमानवीय रवैया और यह कह देना की हलकी-फुलकी चोट लगी है, सही हो जाएगा। यह कहना बहुत ही निंदनीय है विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नारे बाजी करते हुए आंदोलन कर प्राचार्य कक्ष में ताला लगा दिया और यह मांग की कि हमें लिखित में आश्वासन दिया जाए। लगभग आधा घंटा आंदोलन के बाद यह लिखित में आश्वासन दिया गया, कि अगले दिन से ही मरम्मत का कार्य की शुरुआत हो जाएगी। विभाग संयोजक अमन गुप्ता ने बताया कि इस छात्रा का पट्टी बंधा हुआ हाथ महाविद्यालय की जर्जर व्यवस्था और बदहाली का जीता जागता उदाहरण है। हादसा और भी बड़ा हो सकता था। परिषद या बता देना चाहती है कि जल्द से जल्द अगर महाविद्यालय मैं व्याप्त समस्याओं एवं मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया तो विद्यार्थी परिषद वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होगी और इसका जिम्मेदार स्वंय कॉलेज प्रशासन होगा। इस मौके पर सुधांशु प्रजापति, नगर मंत्री शिखर तिवारी, ऐश्वर्य सिंह, उमंग, सूरज, मानस ठाकुर, उत्कर्ष, दिव्यांश, हर्षित यादव, ऋषभ,विकास प्रिंस, कृष्ण आदि दर्जनों विद्यार्थी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

