मितौली खीरी | मैगलगंज वन रेंज के गोदियापुरवा गाँव के संतोष कुमार के घर से रात्रि 2 बजे के करीब उनके घर के बाहर बंधी एक बकरी को जंगली जानवर उठा लें गया |और उनकी भैंस पर हमले के निशान और घर के बाहर पग चिन्ह देखे गये| जहाँ सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच कर लकड़बग्घा की पुस्टि की हैं | और इसी गांव के पास हैदर नगर रामचरनपुरवा में बाघ के पग चिन्ह होने की पुस्टि की गई थीं | जहाँ क्षेत्र वन अधिकारी के.के सागर की अगुवाई में गन्ने के खेतों में पहुंचकर स्वयं निरीक्षण करते हुए बाघ के पग चिन्ह के निशान को देखकर बाघ होने की पुस्टि की है | और जहां के.के सागर की अध्यक्षता में दोनों गांव में पहुंचकर बैठक कर ग्रामीणों को विस्तार से जंगली जानवरों से बचाव की सावधानियां पर चर्चा की तथा बाघ की उपस्थिति के बारे में भी अवगत कराया गया | उन्होंने बैठक मे जानकारी देते हुए बताया कि 11/10/2023 को रात्रि में बाघ जंगल से निकलकर खेतों में आ गया है | और आप सभी लोगों को बताना चाहूंगा कि गन्ना अधिक होने के कारण बाहर गन्ने के खेत में हीं छिपा हुआ है | ग्रामीणों से अपील की गई कि कोई भी व्यक्ति गन्ने के खेतों में अकेले ना जाए बाघ से सावधानी बचाव के सुझाव भी दिए गए | बैठक के अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनूप राठौर,रवि सचान उप क्षेत्रीय वन अधिकारी,विनोद भारती वन दरोगा मैगलगंज रेंज, धनीराम वर्मा वन दरोगा,अफजल हुसैन वनरक्षक,रामखेलावन ठेला पुलिस,वाचर कुंदन वर्मा सहित ग्राम व क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे |

