मितौली खीरी। कहैं जयगरुदेव पुकार, जमाना बदलेगा। सुनते जाना सभी नर-नारि जमाना बदलेगा। नई-नई बीमारी होंगी। एक की दवा सौ में न मिलेगी। तब तुम कैसे बचोगे यार जमाना बदलेगा। 60 वर्ष पूर्व में परम सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज की उपरोक्त भविष्यवाणियों के परिप्रेक्ष्य में जनमानस को आने वाली भयंकर बीमारियों से बचाने, अच्छे समाज के निर्माण के उद्देश्य को लेकर जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी पूज्य पंकज जी महाराज 27 अगस्त से ‘‘शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध आध्यात्मिक वैचारिक जनजागरण यात्रा लेकर 11 जिलों में सत्संग सन्देश देने हेतु निकले हुये हैं। कल सायंकाल खमरिया गांव में सन्देश सुनाने के उपरान्त 47वें पड़ाव पर नीमगांव किसान इण्टर कालेज के सामने बाग में काफिला सहित जब पधारे तो स्थानीय भाई-बहनों व बच्चे-बच्चियों ने पुष्प वर्षा, कलशों व गाजे-बाजे के साथ काफिला यात्रियों का भव्य स्वागत किया।
आज यहां आयोजित सत्संग समारोह अपने सत्संग सम्बोधन में पूज्य महाराज जी ने कहा कि यह सत्संग है। कोई कथा, कीर्तन नहीं, किस्से कहानियां नहीं। सत्संग में किसी कौम, मजहब या किसी व्यक्ति विशेष की निन्दा आलोचना नहीं की जाती। सत्संग में तो केवल नाम की महिमा का वर्णन होता है। शब्द और आवाज की चर्चा होती है। हम इस दुनियां में आये तो आने का क्या रास्ता है? हम कौन हैं? कहां के हम रहने वाले हैं? और मरने के बाद हम कहां जायेंगे? हमारे परिवार वाले, रिश्ते, नातेदार कहां जायेंगे? हमने कभी नहीं सोचा। खाओ, पियो और मौज करो कि दुनियां में जीवन व्यर्थ में गंवाते चले जा रहे। जब कभी मौका मिला तो मन के मुताबिक पूजा पाठ करके संतुष्ट हो लिये। महात्मा समझाते हैं कि जब आप मां के गर्भ में थे तो वहां की तकलीफों में प्रभु से वादा किया था कि मझे इस कष्ट से उबारो हम आपका भजन करेंगे। प्रमाण मिलता है कि मो पर कृपा करहु एहि भांती, सब तजि भजन करऊँ दिन राती।’’ लेकिन जैसे मां के गर्भ से बाहर धरती पर आये, काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार ने इस जीव को चारों ओर से घेर लिया। जैसे ‘‘भूमि परत ढाबर पानी, जिमि जीवहिं माया लपटानी।और हम अपने बाल-बच्चों, खेती, दुकान व दफ्तर तक ही सीमित रह गये। ऐसी दशा में महात्मा जब आकर हम जीवों को अपना परिचय देते हैं कि ‘‘ हम आये वहि देश से, जहां तुम्हारो धाम। तुमको घर पहुंचावना, एक हमारो काम।’’ वे समझाते है कि प्रभु को पाने के लिये आपको साधु नहीं बनना। घर ग्रहस्थी नहीं छोड़ना। खेती दुकान दफ्तर का काम मेहनत ईमानदारी से करते हुये, अपने बाल-बच्चों की सेवा, आये गये का सत्कार करते हुये 24 घण्टे में घण्टा दो घण्टा समय निकाल कर भगवान का सच्चा भजन इस मनुष्य रूपी मन्दिर में कर लो जिसके लिये यह मानव तन मिलता है। लेकिन इसके लिये कलयुग की सरल साधना (सुरत शब्द मार्ग) करनी होगी। जिसे नाम योग मार्ग कहा जाता है। कलयुग केवल नाम अधारा सुमिरि सुमिरि नर उतरहिं पारा।’’ इसके लिये किसी जागृत महापुरुष, सिद्ध महात्मा जिन्होंने अंतर्मुखी साधना के द्वारा आत्मा को जगाकर परमात्मा को पा लिया हो जैसे कबीर दास, दादू, दरिया, जगजीवन साहब, मीराबाई, सहजोबाई आदि। इसी श्रृखला में हमारे गुरु महाराज परम सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज भी आते हैं जिन्होंने सन् 1950 से मई 2012 तक देश में करोड़ो लोगों को इसी नाम योग मार्ग का भेद (नामदान) देकर, उनसे भजन करा कर उनका जीवन बदल दिया। पंकज महाराज जी ने सुमिरन, ध्यान, भजन की क्रिया को बताकर उसे विधिवत् समझाया।
संस्थाध्यक्ष ने कहा कि हमारे गुरु महाराज बाबा जयगुरुदेव की भविष्यवाणी है कि लोगों के अशुद्ध खान-पान के कारण सचेत करते हुये कहा आगे भयंकर बीमारियां आयेंगी। डाक्टर समझ नहीं पायेंगे और न उनके पास उसकी कोई दवाई मिलेगी। यह सब अशुद्ध खान-पान (मांसाहार) व नशीले पदार्थ (शराब आदि) के सेवन के कारण होगी। आगे आने वाली भयंकर बीमारियों से अगर बचना और समाज को बचाना चाहते हैं तो आपसे अपील और प्रार्थना करता हूं कि आप सब शाकाहारी हो जायें और नशों का परित्याग करके अच्छे समाज के निर्माण में भागीदार बनें।
पुलिस प्रशासन का शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था स्थापति करने में सहयोग रहा। उन्होंने आगामी 20 से 24 दिसम्बर तक जयगुरुदेव आश्रम मथुरा में आयोजित होने वाले 75वें पावन वार्षिक भण्डारा सज्संग मेला में आने का निमन्त्रण दिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लखीमपुर खीरी मनोहर सिंह, उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण यादव, सियाराम यादव, ब्लाक अध्यक्ष शिव बालक, बाग स्वामी सरोज वर्मा, उमाशंकर, जनार्दन मिश्र, सहयोगी संगत आजमगढ़ अध्यक्ष राम चरन, कुशीनगर से आये आत्मा यादव, विनोद मौर्य के साथ-साथ संस्था के कई पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
जनजागरण यात्रा अगले पड़ाव ग्राम युवराज इण्टर कालेज ओएल, थाना खीरी जिला लखीमपुर के लिये प्रस्थान कर गई। जहाँ कल आज दिन के 11 बजे से सत्संग समारोह आयोजित है!
[13/10, 6:23 pm] सुधीर वैश्य नगर अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी Prees Gola दैनिक राष्ट्रराज्य: खाटू श्याम महाराज की एक भव्य निशान यात्रा का आयोजन
होना सुनिश्चित हुआ।
मैगलगंज खीरी। लखदातार मित्र मंडल मैगलगंज द्वारा मैगलगंज कस्बे में बाबा खाटू श्याम महाराज की एक भव्य निशान यात्रा का आयोजन एवं 25-10-2023 दिन बुधवार को श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन रामलीला मैदान में होना सुनिश्चित हुआ है,जिसमे टी सीरीज कलाकार मनोज शर्मा जी,बरेली से राम श्याम बंधु एवं हरदोई से देव गुप्ता जी बाबा के भजनों का प्रवाह करेगे,कार्यक्रम में बाबा की सुंदर छवि के साथ,इत्र वर्षा, छप्पन भोग भी लगाया जाएगा,कार्यक्रम के आयोजक मंडल के अध्यछ रचित गुप्ता,उपाध्यछ अभिनव गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष हर्ष गुप्ता ने बताया कि लखदातार मित्र मंडल मैगलगंज द्वारा पिछले वर्ष भी बाबा श्याम का संकीर्तन बड़े ही धूमधाम से करवाया गया था और इस बार कार्य्रकम को और भी भव्यता से करवाने के लिए समिति संकल्पित है ।

