मोहम्मदी खीरी मंगलवार को तहसील सभागार में स्वास्थ्य विभाग के साथ उप जिलाधिकारी डॉ अवनीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए तथा संचारी रोग अभियान के विषय में भी बताया गया 10 से कम आयुष्मान कार्ड बनाने वाले कर्मियों की समीक्षा की गई तथा उनको या भी निर्देशित किया गया कि अपनी प्रगति बढ़ाएं एवं अधिक से अधिक संख्या में आयुष्मान कार्ड बनाएं बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारी अधिकारी को यह भी बताया गया कि आयुष्मान कार्ड के संबंध में एक प्रिंट निकलवाकर क्षेत्र में वितरित करें जिससे क्षेत्र के व्यक्तियों को कार्ड स्वयं बनाने की प्रक्रिया का पता चल सके बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर मयंक मिश्रा एमओआईसी आयुष्मान मित्र एएनएम आशा आंगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही

