मितौली खीरी। विकासखंड मितौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर प्रमोद वर्मा, जिला मंत्री भाजपा बृजेश सिंह की मौजूदगी में सिविर का फीता काटकर शुभारंभ करने के साथ-साथ आयुष्मान कार्डो का वितरण किया चिकित्सा अधिकारी मितौली डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि आयुष्मान भव भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री द्वारा संचालित योजना के तहत गरीबो को पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा मुफ्त किया जा रहा है। यह योजना 2 अक्टूबर तक चलेगी सरकार द्वारा गरीब मजदूर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति इससे लाभान्वित हो रहे हैं सरकार द्वारा स्वास्थ – शिक्षा मुफ्त प्रदान की जा रही है उपमुख्यमंत्री चिकित्सा अधिकारी आर सी एच डॉक्टर प्रमोद वर्मा ने कहां आयुष्मान भव अभियान के तहत दो अक्टूबर तक सभी सीएचसी और हेल्थ एंड वैलनेस केदो पर सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है 17 सितंबर से शुरू सेवा पखवाड़ा दो अक्टूबर तक चलेगा इस पखवाड़े के अंतर्गत दो अक्टूबर तक सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर प्रत्येक शनिवार को स्वास्थ्य मेला एवं प्रत्येक रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मितौली नें 17 सितंबर से शुरू सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा आयुष्मान आपके द्वार अभियान में पीएमजी ए वाई योजना के तहत सभी पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया जाएगा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र लाभार्थी न छूटे घर-घर ई केवाईसी और कार्ड डिलीवरी किए जाएंगे अपना आयुष्मान कार्ड खुद बना सकेंगे इसके लिए उन्हें गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करना होगा कैंप में आए समस्त रोगियों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई जिला मंत्री भाजपा ब्रजेश सिंह ने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लाभ उठाएं मंच का कुशल संचालन करते हुए शोएब ने कहा अब पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक जिनके राशन कार्ड में कम से कम 6 यूनिट है वह लोग भी इस योजना के पात्र हैं वह अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सक्ते हैं इस अवसर पर युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित गुप्ता, डॉ राजेश वर्मा , डॉक्टर रेनू बैसवार, डॉ शिप्रा, फार्मासिस्ट सचेन्द्र वर्मा, आशीष शर्मा, लैब टेक्नीशियन शिवेंद्र सिंह , नेत्र सहायक रामजीत, बी पी एम मोहम्मद तैय्यब सिद्दीकी, बेम अमित सक्सेना, आयुष्मान मित्र नितेश पाण्डेय, एन एम ए ललित शुक्ल, आशीष शुक्ला ,अभिषेक मिश्र, ,श्याम श्रीवास्तव,अमृता शुक्ला, काउंसलर शीला वर्मा, अभिषेक गुप्ता, ऑप्टो शशांक मिश्रा, एल एच वी फूलमती मिश्रा, कांती मिश्रा, जयदेवी सक्सेना, मंजुलता मिश्रा, सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी लाभार्थी संबंध नागरिक मौजूद रहे।

