मितौली खीरी। थाना परिसर मितौली में पुलिस उपाधीक्षक मितौली सुबोध जयसवाल की अध्यक्षता में संभ्रांत नागरिकों के साथ वामन द्वादशी बारा वफात, गणेश चतुर्दशी मूर्ति विसर्जन, नवदुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए धर्म गुरुओं से अव्यवस्था के संबंध में जानकारी लेकर शासन की गाइडलाइन के अनुसार पार्व बनाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए
पुलिस उपाधीक्षक मितौली ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए की गंगा जमुना तहबीज को बरकरार रखते हुए भाईचारे के साथ कानून व्यवस्था शांति एवं सौहार्द को बनाए रक्खा जाए उन्होंने कहा कि सभी पर्व भाईचारे व शांतिपूर्वक वातावरण में सकुसल संपन्न होते रहे। लेकिन सावधानी बरतने की आवश्यकता रहती है असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाए इस कार्य में सभी का सहयोग चाहिए कोई अपराधिक सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। किससे किसी प्रकार का माहौल बिगड़ने न पाए यह भी सुनिश्चित किया जाए की पर्वों पर कोई नई योजना शुरू न की जाए। थाना अध्यक्ष मितौली आलोक कुमार धीमान ने सभी लोगों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की और आए हुए समस्त ग्राम प्रधान, बीडीसी, धर्मगुरु, क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को धन्यवाद दिया।

