लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दृष्टिगत सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने पीएचसी देवकली व पीएचसी मुस्तफाबाद का निरीक्षण किया। दोनों ही जगह मेला संचालित मिला।
सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने निरीक्षण के क्रम में बताया कि सीएचसी बांकेगंज के अंतर्गत पीएचसी मुस्तफाबाद में संविदा पर तैनात एलटी अमरपाल दिवाकर 14 जुलाई से अनुपस्थित मिले। फर्श टूटी हुई थी, गड्ढे थे व जरूरी सामग्री व उपकरणों का अभाव मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और तत्काल आवश्यक सामग्री व उपकरणों के लिए मांग पत्र भेजने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने सीएचसी बांकेगंज के अधीक्षक को प्रत्येक माह में कम से कम एक बार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली तीनों पीएचसी का दौरा करने के भी निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने सीएचसी फरधान के अंतर्गत आने वाली पीएचसी देवकली का निरीक्षण किया। यहां पर निर्माणाधीन भवन को देखा। साथ ही उन्होंने पीएचसी का भी निरीक्षण किया।

