मितौली खीरी। विकासखंड मितौली के कस्बा मितौली में बड़ागांव तिराहा मेन रोड मितौली आदित्य कुमार सिंह की बिल्डिंग में मां दुर्गा कंपटीशन क्लासेज का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख मितौली जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया कंपटीशन क्लासेज के डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह ने आए हुए मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण, अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया कंपटीशन क्लासेज में उत्तर प्रदेश पुलिस ,यूपीएसआई, यूपी टीईटी, एसटीईटी, पीईटी ,वीडियो, अग्निवीर, एसएससी, सीएपीएफ, टीजीटी, पीजीटी, लेखपाल व समस्त एक दिवसीय प्रशिक्षण की तैयारी गारंटी सुदा कराई जाएगी।
मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख मितौली, जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़े गौरव की बात है की ठाकुर भूपेंद्र सिंह के अथक प्रयास से आज यहां कंपटीशन क्लासेज खोलकर क्षेत्र के निवासियों को एक तोहफा दिया है। कंपटीशन क्लास की तैयारी लोग अपने बच्चों को इलाहाबाद, लखनऊ , दिल्ली भेज कर करवाते थे उसकी पूर्ती काफी अथक प्रयास के बाद शुरू की गई है कंपटीशन क्लासेस शुरुआत करने वाले बधाई के पात्र हैं

