रिपोर्ट – पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत मितौली के कस्बा रतहरी स्थित कठिना नदी पर पौराणिक बाबा कस्ट हरण धाम मंदिर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्य सभा सांसद जुगुल किशोर व कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के सौजन्य से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया |
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर ने बाबा कष्ट राणा धाम भोले बाबा के पूजन अर्चन के बाद वहां पर मौजूद समस्त साधु-संतों से भेंट की और कहा की आने जाने वाले कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए जो जिस चीज की आवश्यकता हो वह मुझे निसंकोच सूचित करें और जो कांवरिया यहां रुकना चाहते हैं उन्हें सम्मान सहित रुकने दें थानाध्यक्ष मितौली आलोक कुमार धीमान अपने दल बल के साथ सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखे थानाध्यक्ष ने कहा कांवरियों को कोई कहीं भी असुविधा हो मुझे तत्काल सूचित करें मैं हर समय कांवरियों की सेवा में मौजूद मिलूंगा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने पूजन अर्चन कर बोले बाबा का भोग लगाकर कांवरियों व उपस्थित लोगों को अपने हाथों से प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि सावन के हर सोमवार को यहां पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा भंडारे के अवसर पर गौरव सिंह उर्फ मोनू ,सुरेश चंद राठौर रतहरी, शमशाद अली, सुल्तान कश्यप रतहरी, अशोक गुप्ता मेडिकल स्टोर मितौली, संजय शर्मा फत्तेपुर, बागेश शुक्ला, पंकज जयसवाल, पिंकू निषाद, जसवंत निषाद सहित समस्त धर्मानुरागी माताएं बहने मौजूद रहीं।

