गोरखपुर महंत दिग्विजय नाथ पार्क में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर ओम फिटनेस योग संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम के पंचवे दिन योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति जी ने सैकड़ो से अधिक योग साधकों को भारत सरकार द्वारा दिए गए प्रोटोकाल व विभिन्न यौगिक क्रियाओं को कराकर यह सन्देश दिए कि हम सभी को मिलकर इस गोरखपुर नगरी को रोगों से मुक्त बनाएंगे और हर घरों में योग आयुर्वेद ज्ञान का प्रसार प्रसार करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर एस एस के क्षेत्रीय प्रचारक अवल किशोर विशिष्ठ अतिथि श्री बाला जी शिक्षण संस्थान के डॉ मोहनीश जी समिलित रहें।
मुख्य अतिथि ने योग कार्य को सराहना करते हुए योग के साथ हमे इस प्रकृति को लेकर चिंतन करना चाहिए जिससे आने वाला कल खुशहाल हो वही विशिष्ट अतिथि श्री बाला जी शिक्षण संस्थान द्वारा योग के संग जोड़ने के साथ अपने धर्म से भी जोडने के लिए 351 श्रीमद्भगवद्गीता व सहयोगी आलोक जी 51पौधें सभी साधकों को लिए समर्पित किये।
योग कक्षा में उपस्थित योग प्रभारी डॉ कुंवर गोरखपुरी, ब्यास चौरसिया, विनोद शुक्ला, प्रमोद गौड़, मुकेश साहनी व सभी योग साधक आई के श्रीवास्तव, नरेंद्र जी, घनश्याम जी, डॉ सुनील, सिद्धार्थ जी, रविशंकर जी, शोभा पांडेय, कंचन शाही, कंचन पांडेय, लूसी, गीतांजलि, नीलम, सुषमा, सरोज, हेमलता, रागनी, रानी इत्यादि सैकड़ो से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया।

