ऐप्जा बंधुओं को सूचित किया जा रहा है कि विगत नगर निकाय चुनावों के चलते लखीमपुर जिला एवं तहसील कमेटियों का निरस्त किया गया शपथ समारोह का आयोजन अब आगामी 11जुलाई को संपन्न कराया जायेगा। इसकी अध्यक्षता ऐक्शन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन ऐप्जा श्री रवीन्द्र मिश्रा जी करेंगे। इस आयोजन में देश प्रदेश शासन के एक दो मंत्रियों को भी मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने की योजना है
आप सभी साथियों, पदाधिकारियों से हमारा अनुरोध है कि उक्त आयोजन के लिए सहयोगार्थ आज की तिथि से 30 जून तक ऐप्जा के प्रत्येक सदस्य/ पदाधिकारी गणों से 2–2 नए सदस्य ऐप्जा या लोक सारथी बोर्ड में जुड़वाकर संगठन को शक्तिशाली बनाने की कृपा करें। ऐप्जा की तरह ही लोक सारथी बोर्ड की भी कमेटियों का गठन किया जाएगा। लोक सारथी बोर्ड के साथियों को भी ऐप्जा बंधु ही कहा जायेगा किंतु वे “प्रेस” नहीं लिख सकेंगे।
सभी साथी तुरंत ऐक्शन में आ जाएं। ताकि उक्त कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
🙏 अनुराग एम.सारथी🙏
चीफ कोआर्डिनेटर — ऐप्जा

