सिंगाही खीरी। नगर पंचायत की प्रथम बोर्ड बैठक 22 जून को होगी। इसे लेकर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
इस बैठक में क़स्बे के विकास को लेकर कराए जाने वाले अहम कार्यों की कार्ययोजना नगर पंचायत की ओर से तैयार की जा रही है। इन प्रस्तावों को बोर्ड की पहली बैठक में पेश किया जाएगा।
नगर निकाय चुनाव के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों की पहली बोर्ड बैठक कराए जाने के लिए शासन स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं। प्रथम बोर्ड की बैठक के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रथम बैठक में क़स्बे के विकास का खाका खींचा जाएगा। नगर पंचायत के सभी पटलों द्वारा विकास कार्यों की योजना तैयार की जा रही है, जिससे बोर्ड बैठक में प्रस्तावों पर मुहर लग सके। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बोर्ड की प्रथम बैठक 22 जून को प्रस्तावित है। बैठक के बाद वित्तीय कार्यों में तेजी आएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष को वित्तीय अधिकार भी मिल जाएंगे।
*72 साल पुराना बना नगर पंचायत का भवन, अब जर्जर हो गया*
नगर पंचायत भवन 1951 में बनाया गया था, जो अब धीरे-धीरे जर्जर होता जा रहा है। जिससे मीटिंग हाल में होने वाली बोर्ड बैठक को मैरिज हाल में कराने की संभावना है भवन की दीवारों में दरारों के साथ स्थानाभाव के कारण कर्मचारियों की परेशानी भी बढ़ गई है। बारिश में आफत तब बढ़ जाती है, जब पानी छत से टपकता है। इससे शासकीय दस्तावेजों के भीगने के कारण रिकॉर्ड नष्ट होने का डर सताता है। भवन की मरम्मत तो हर बार कराई जाती है, लेकिन भवन पुराना होने से मरम्मत भी अधिक समय तक टिक नहीं पाता है।
Related Stories
October 2, 2026

