रिपोर्ट पंकज कुमार गौतम
भीखमपुर खीरी | स्थानीय मूलाराम स्मारक पीजी कॉलेज भीखमपुर में महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय विनोद कुमार स्मृति में प्रथम स्वर्गीय विनोद कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया |
जिसमें बलवीर सिंह डायरेक्टर स्मारक पीजी कॉलेज द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन |
इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मुख्य अतिथ बनवारी लाल, अध्यक्ष मूलाराम स्मारक पीजी कॉलेज व विशिष्ट अतिथि अमरीक सिंह एवं बलबीर सिंह द्वारा फीता काटकर व बैटिंग शॉट लेकर किया गया |
इन दोनों टीम का उद्घाटन कर भीखमपुर व लालनगंज की टीम के मध्य खेला गया | भीखमपुर टीम के कप्तान आदेश कुमार व लालनगंज के टीम के कप्तान शकील टास कराया गया |
लालनगंज कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | विशिष्ट अतिथि अमरीक सिंह ने प्रथम छक्के पर दो सौ रूपये व चौके पर एक सौ रुपए तथा प्रथम विकेट व प्रथम अर्धशतक पर एक एक सौ के इनाम की घोषणा की |
इस अवसर पर डॉ बलबीर सिंह, विमल कुमार, कुलबीर सिंह,रोहित कुमार वीरेश कुमार गुप्ता, विरासत, ब्रह्मादीन,आदेश कुमार, आदित्य कुमार, पंकज कुमार गौतम,डॉ विशाल, रामनिवास मित्रा,प्रेमचंद सहित खिलाड़ी एवं सम्मानित नागरिक एवं ग्रामीण जनता मौजूद रहीं |

