मितौली कस्बे में संचालित साधन सहकारी समिति मितौली ऋण वसूली अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।समिति के अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने बताया कि समिति द्वारा किसानों को अधिक पैदावार व फसल की लागत के लिए खाद बीज व ऋण उपलब्ध कराया जाता है ।इस समय जिले की समस्त समितियों में वसूली अभियान चलाया जा रहा है। साधन सहकारी समिति सचिव शिवबिनोद सिंह, महेंद्र शुक्ला,राजन व समिति के समस्त कर्मचारियों के साथ-साथ जिला सहकारी बैंक के मैनेजर निर्भय सिंह के मार्गदर्शन में वसूली अभियान चलाया गया जिसमें 75% ऋण वसूली प्राप्त कर समिति ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने बताया कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही किसानों के हित की योजनाओं का समिति के द्वारा शत-प्रतिशत प्रदान कर किसानों को लाभ पहुंचाया जाएगा ।जिससे किसानों की आय दोगुनी हो सके, और खेती में कम लागत लगने के साथ-साथ अधिक पैदावार मिल सके। समिति के द्वारा किसानों को खाद बीज की आपूर्ति सुगमता पूर्वक प्रदान की जाएगी, यदि किसी किसान को कोई समस्या या जानकारी प्राप्त कर ली हो तो हमारे मोबाइल नंबर 9452944272 पर संपर्क कर सकता है। तुरंत उसका निस्तारण किया जाएगा।
Related Stories
October 2, 2026

