नीमगांव खीरी | पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर अपराध की रोकथाम के लिए
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा है महिला मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकार की मंशा को देखते हुए मितौली क्षेत्राधिकारी सुबोध कुमार जयसवाल व थाना प्रभारी नीमगांव अजीत कुमार के द्वारा थाने में गठित टीम के माध्यम से गांव पिपरा बुजुर्ग रहमतपुर बेहजम रायपुर सहित इत्यादि जगहों पर मिशन शक्ति के अभियान के तहत महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया गया |
ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के उत्पीड़न एवं अत्याचार के बारे में अगर कोई ऐसी सोच रखता है तो वह सुधर जाएं नहीं तो उसको जाना होगा जेल किसी को सताता या उसे प्रताड़ित करता है तो दिए गए टोल फ्री नंबर पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, वीमेन पावर लाइन 1090,स्वास्थ्य सेवा 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1090,पर अपनी शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की जा सकती है |
इस बैठक में विभिन्न अपराध जैसी घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया |
इस अवसर पर उपनिरीक्षक सत्रोहन राय, हेड कांस्टेबल नौशाद अली,महिला आरक्षी निशी सिंह, निधि सिंह, सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा |

