बेहजम कस्बे में रवि क्लीनिक खुलने से लोगों को मिलेगा सस्ता और सुलभ इलाज। क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी और मुगलीपुर समिति के अध्यक्ष किसान नेता रवि तिवारी के सुपुत्र डाक्टर अनिरुद्ध तिवारी ने सदर चौराहे पर सभी क्षेत्र वासियों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से अपने रवी क्लीनिक का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सौरभ सिंह सोनू भैया के कर कमलों द्वारा फीता काट कर श्री गणेश कराया ।इस क्लीनिक पर किफायती दरों पर स्वास्थ्य परीक्षण के साथ साथ लोगों का इलाज किया जायेगा ।इस मौके पर क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय दीक्षित, डाक्टर रिजवी , पूर्व प्रधान आदित्य शुक्ला दीपू, अनिल तिवारी हेमनाथ वर्मा अतुल अवस्थी नवनीत पांडे किसान नेता सूरज बाजपाई अमित शुक्ला सचिन शुक्ला दीपक अवस्थी त्रिभुवन लाल पांडे घनश्याम वर्मा , जयप्रकाश तिवारी, सुशील सिंह प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

