रिपोर्ट – पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर लखीमपुर खीरी की विधानसभा कस्ता के विधायक सौरभ सिंह सोनू ने विकासखंड मितौली प्रमुख कक्ष में पत्रकार वार्ता का आयोजन करते हुए 9 वर्ष में जो भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियां रही हैं उन पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारों से वार्ता की गई। कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया ,
आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार को 9 साल पूरे होने को है और सरकार ने जो दावे किए थे जनता से उनपर शत-प्रतिशत खरी उतरती नजर आ रही है। चाहें प्रधानमंत्री आवास योजना रही हो या पंचायती राज में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण योजना हो शिक्षा व्यवस्था में विद्यालयों की कायाकल्प योजना रही हो ,भाजपा सरकार ने जो भी कार्य किए वह गरीब किसान मजदूर और हर वर्ग को ध्यान में रखकर के ही किए गए हैं । भाजपा की प्रमुखता है कि कोई भी नागरिक सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहने पाए और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ मिल सके। प्रेस वार्ता के दौरान कस्ता विधायक ने कहा कि कई महत्वपूर्ण मुद्दे रहे जो देश हित के लिए बहुत ही आवश्यक थे जिनको पूर्व की सरकारें उनको हमेशा अनदेखा करती रहीं,जिनको भाजपा सरकार ने उन्हें पूरा किया जैसे नागरिकों को खाता खुलवाने के लिए बैंकों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे केंद्र सरकार ने जनधन खाते खुलवा कर लोगों के चेहरे पर मुस्कान वापस लौट आई, वही उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन करा कर माता बहने जो खाना बनाते समय लकड़ी कंडी आदि जलाकर खाना बनाती थी आंखों में आंसू बहा करते थे हमारी सरकार ने उज्जवला योजना चलाकर उन करीब महिलाओं के आंसुओं को पोंछने का काम किया है । पहले गांव में दूर-दूर तक बिजली के खंभे नहीं दिखाई पड़ते थे और आज हमारी भाजपा की सरकार ने हर गांव में विद्युत आपूर्ति हो रही है।आज हमारे देश के प्रधानमंत्री विदेशों मे भारत की धाक जमाने में सबसे अग्रणी रहे हैं
। आज हमारे देश का नाम विदेशों में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है।हिंदुस्तान के प्रति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य देशों की भारत के नजरिए पर आस्था बढ़ी है। भाजपा विधायक ने सपा बसपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा जब चुनाव आता है तो विरोधी एक मंच पर दिखाई देते हैं और उसके बाद दूर-दूर तक नहीं दिखाई देते हैं । चुनाव के समय विरोधी पार्टियां बरसाती मेडको की तरह आजाती है।मंच बनाकर नीति का नहीं बल्कि नेताओं का विरोध करते हैं जिसको देश की 125 करोड़ से भी अधिक नागरिक सब कुछ समझ रहे हैं।
सपा शासन से अधूरी पड़ी तहसील मितौली
नवसृजित तहसील मितौली जिसका बजट काफी समय पहले पास हुआ था निर्माण के लिए निर्माण कार्य काफी समय बीत जाने के बाद आज भी अधूरा पड़ा हुआ है इस संबंध में विधायक ने तहसील पूर्ण होने के संबंध में बताया पूर्ववर्ती सरकार सपा सरकार में ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को तहसील निर्माण कराने की जिम्मेदारी मिली थी जिसके चलते निर्माण कार्य अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है । जिसका सारा मामला उजागर हो चुका है। जिसकी जांच हो चुकी है दूसरी निर्माण कंपनी को जिम्मेदारी दी जा चुकी है शीघ्र ही तहसील निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने की उम्मीद है जिससे जनता को सुचारु रुप से सेवाएं अपनी तहसील में मिल सकेगी।
भारतीय जनता पार्टी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं के 9 वर्ष पूरे होने पर तहसील मितौली में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भाजपा सुरेश वर्मा महिला मोर्चा मैना देवी मीना मिश्रा रामगोपाल अर्कवंशी मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह अमित सिंह शमशाद अली सर्वेश गुप्ता मौजूद रहे।

