मोहम्मदी/बरवर खीरी शासन के मंशानुरूप मिशन शक्ति ,जीवन कौशल, जेंडर स्टीरियोटाइप, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से शुरू पखवाड़े के अंतर्गत विकास क्षेत्र पसगवां के बेसिक विद्यालयों में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके चलते कल शुक्रवार को नगर पंचायत बरवर के संविलियन विद्यालय बरवर में मिशन शक्ति का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप घरेलू हिंसा बाल विवाह व्यक्तित्व विकास नशा अनमुलन चमके बनकर सितारा बाल अनपढ़ बीबी आदि अन्य कार्यक्रम कर के छात्रों को जागरूक किया गया तथा हेल्पलाइन नम्बरों की बच्चों को जानकारी दी गयी जिससे कि भी प्रकार की कोई दिक्कत आने पर वो अपनी सुरक्षा स्वयं आत्मनिर्भरता के साथ कर सके नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान चेयरपर्सन नसरीन बानों विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री सरोजनी अग्निहोत्री के विद्यालय स्टाप मे अध्यापिका प्रेम लता ठाकुर पूजा यादव कल्पना देवी सहित रेखा देवी राम प्रसाद शाकिब बेग मो० अनबार सहित बच्चों के माता व पिता उपस्थित रहे ।
