सभी राशनकार्ड-धारकों को सूचित किया जाता है कि *मार्च,2023 माह* के सापेक्ष आवंटित नियमित राशन(राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत, और इसे मोदी सरकार द्वारा 1/1/23 से एक वर्ष यानी 31/12/23 तक के लिए एकदम निशुल्क कर दिया गया है)(अंत्योदय कार्ड हेतु 14 किग्रा० गेहूं व 21 किग्रा० चावल,कुल राशन 35 किग्रा० तथा पात्र गृहस्थी हेतु 2 किग्रा० गेहूं व 3 किग्रा० चावल,कुल राशन 5 किग्रा०) का वितरण *05 मार्च,2023 से शुरू होकर 20 मार्च,2023 तक* किया जाना है। इसी के साथ ही अन्त्योदय कार्ड धारकों को *जनवरी-फरवरी-मार्च,2023 के सापेक्ष आवंटित प्रति कार्ड 3 किग्रा० चीनी* भी मार्च माह के वितरण में दी जाएगी। यहां आपको यह भी बताते चलें कि *कोविड-19* के समय शुरू हुई *प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना(अंत्योदय व पात्र गृहस्थी हेतु प्रति यूनिट 5 किलोग्राम फ्री राशन/चावल)* के अंतर्गत आवंटित होने वाला राशन *अक्टूबर,2022 माह* के सापेक्ष दिसंबर,2022 में वितरण होने के बाद तब से लगातार बंद चल रहा है, अर्थात कहा जाए कि आपको पीएम अन्न कल्याण योजना का प्रति यूनिट 5 किग्रा० फ्री राशन(चावल) नवंबर से नहीं मिल रहा है, लेकिन अब संभवतः मार्च माह के दूसरे वितरण चक्र में नवंबर,2022 के सापेक्ष आवंटित प्रति यूनिट 5 किग्रा० फ्री चावल मिल सकता है। शासन द्वारा निर्धारित तिथियों में राशन वितरण के समय उचित दर विक्रेता/कोटेदार को प्रतिदिन सुबह 06 बजे से लेकर रात्रि 09 बजे तक दुकान/कोटा खोलकर राशन वितरण करना अनिवार्य है। आप सभी अपने सेल्फ/अटैचमेंट कोटे के अलावा अन्य कोटे पर स्टाक रहने तक पोर्टेबिलिटी(किसी भी कोटे पर अपना राशन लेना) सेवा का भी लाभ उठा सकते हैं। राशन वितरण के समय प्रत्येक दुकान/कोटे पर जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल/पर्यवेक्षण अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है, उन्हीं की देखरेख में राशन बांटा जाना है और वो किसी राशनकार्ड धारक की किसी समस्या का त्वरित समाधान भी करेंगे। आप सभी *अपना राशन लेते समय राशन की कंप्यूटराइज्ड पर्ची/बिल और निर्धारित/पूरी मात्रा में अपना राशन(अंत्योदय-35/पात्र गृहस्थी प्रति यूनिट-5) अवश्य लें। आप किसी भी स्थिति में कम राशन या घटतौली को कतई स्वीकार ना करें। चूंकि केंद्र सरकार द्वारा नियमित राशन को एक साल के लिए बिल्कुल फ्री कर देने के चलते अब कोटेदार को कोई पैसा नहीं देना होता है तो कोटेदारों द्वारा ओवररेटिंग(तय मूल्य से ज्यादा पैसे लेना) पर अस्थाई रूप से स्वत: ही लगाम लग गई है लेकिन भ्रष्ट कोटेदार इसकी पूर्ति हेतु गलत बांटों(तौलने वाला बांट) के सहारे ता तौलने वाले कांटे में हेराफेरी कर आपके राशन में और अधिक घटतौली करने लगे हैं। सरकार जल्द ही प्रत्येक कोटे पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा मशीन लगाने पर कार्य कर रही है, लेकिन आप सभी की जागरूकता ही भ्रष्ट कोटेदारों द्वारा आपके राशन में होने वाली घटतौली पर लगाम लगा सकती है। हालांकि सरकार ने सभी कोटे की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू रखना अनिवार्य कर दिया है, बाकायदा इसके लिए इंस्पेक्शन की कराया जा रहा है। लोगों को सही मात्रा में और पूरा राशन मिल सके इसके लिए सभी कोटे की दुकानों पर ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक पीओएस मशीन को भी अनिवार्य कर दिया गया है। आप सभी जब भी अपना राशन लें उसे इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर तौलकर अवश्य देखें और कम होने पर कोटेदार की शिकायत जरूर करें।*
आप सभी राशनकार्ड धारकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा कोटेदारों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार/अनियमितताओं पर लगाम लगाने हेतु अगले मैसेज में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को भी बताया जा रहा है, यदि इन बिन्दुओं में से कोई भी समस्या आपके कोटे पर व्याप्त है तो निसंकोच आप हमें ‘9415646455’ व आगे दिए गए संबंधित विभाग/अधिकारियों के नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
धन्यवाद।
