पंकज कुमार चीफ एडिटर
मितौली खीरी | धौरहरा लोकसभा सांसद रेखा वर्मा ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत 21 जनवरी को फतेह्पुर स्थित चंद्रिका सिंह इंटर कॉलेज में आर्ट व पेंटिंग की प्रतियोगिता का आयोजन होगा प्रतियोगिता का समय पूर्वाहन 11:00 बजे से 12:00 बजे तक रहेगा उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12वीं तक के कई विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए विद्यार्थियों को एग्जाम वारियर्स पुस्तक वितरण की जा रही है इसमें कई तरह की आर्ट पेंटिंग दर्शाई गई हैं उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे प्रथम व द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को प्रमाण पत्र के साथ स्मृति चिन्ह भी मिलेंगे 10 सर्वश्रेष्ठ और 25 श्रेष्ठ प्रतिभागी चुने जाएंगे सांसद रेखा वर्मा ने यह भी बताया कि 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूर्वाहन 11:00 बजे परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से देश छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करेंगे यह कार्यक्रम पूरी तरह पूरी तरह से गैर राजनैतिक होगा सांसद ने बताया धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के सभी इंटर कॉलेज 27 जनवरी को छात्र छात्राओं के मोदी जी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को सीधा स्कीन लगाकर सुनाए जाएगा
रिपोर्ट- तोहिद खान
एक दूजे के हुए 81 जोड़े, राजापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लिए सात फेरे
लखीमपुर खीरी 19 जनवरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को ब्लॉक नकहा की 81 बेटियां धार्मिक रीति रिवाज से परिणय सूत्र में बंधीं। इनमें से 76 बेटियों ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच सात फेरे लिए। 05 बेटियों का मौलानाओं ने निकाह कराया। योजना के तहत सभी बेटियों के खातों में 35-35 हजार रुपए भेजे गए। गृहस्थी शुरू करने के लिए सभी नव विवाहितों को पायल, बिछिया, कुकर, बर्तन, श्रृंगारदान, कंबल आदि उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। समारोह में ग्रामीण क्षेत्र की 81 बेटियों के हाथ पीले हुए।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के लिए वरदान साबित हो रही है। गरीब परिवारों से जुड़ी बेटियों की शादी को लेकर उनके माता पिता को काफी चिंता रहती थी, लेकिन इस योजना ने ऐसे अभिभावकों की इस परेशानी को दूर कर उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी है। गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ अब अब आसानी से पीले हो रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि योजना के तहत जोड़ों के खाते में निर्धारित धनराशि भेजने के साथ ही उन्हें घर ग्रहस्थी चलाने को जीवनोपयोगी सामग्री भी प्रदान की जा रही है।
विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि जीवन में तमाम उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन वैवाहिक जीवन के हर परिस्थिति में पति-पत्नी को साथ रहना चाहिए। जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों ने सभी 81 जोड़ों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय ने सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार देकर आशीर्वाद दिया और सरकार द्वारा मिलने वाली हर योजनाओं का लाभ देने का आश्वासन देते हुए विदा किया। ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता ने कहा कि पहले लोग बेटियों को बोझ समझते थे। अब सरकार बेटियों की शिक्षा व विवाह की जिम्मेदारी ले ली है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करने के बाद कन्या के खाते में समाज कल्याण विभाग की ओर से 35 हजार रुपये भेजा जाता है।
जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों ने भी दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकासखंड नकहा 81 लाभार्थी जोड़ो के लिए आयोजित विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक योगेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, बीडीओ आलोक कुमार वर्मा ने वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।

