पंकज कुमार (चीफ एडिटर)
गोरखपुर: फाजिलनगर विधायक श्री सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 पर एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कही। सीआरसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महोदय ने कहा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम आने के बाद तथा सरकार की मंशा के अनुरूप जबसे दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण आदि मिलना शुरू हुआ है तब से दिव्यांगजनों का जीवन बहुत आसान हो गया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अक्षयबर पांडे ने भी अपना विचार व्यक्त किया। सीआरसी गोरखपुर के पुनर्वास अधिकारी श्री राजेश कुमार यादव ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम की विशेषताओं के बारे में बताया एवं श्री संजय प्रताप सिंह ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम में शामिल नई दिव्यांगता के बारे में भी चर्चा किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक श्री नागेंद्र पांडे ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री नीरज मधुकर ने कहा कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए सीआरसी गोरखपुर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन लगातार कर रहा है।
मोहम्मदी खीरी
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया ने पालिका में की प्रेस वार्ता में कहा जो बच्चे वार्ड के दुनिया में नहीं है उनके परिवार के घर भी गया हूं हर संभव सहयोग करने का उनको आश्वासन दिया है।उन परिवारों के साथ हूं लेकिन दूषित पानी की बात पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा जो कही गई।पानी की अब तक कोई जांच भी नहीं हुई भ्रामक प्रचार फैलाया उनको अपनी गलती की माफी मांगनी चाहिए।स्वास्थ्य विभाग द्वारा पालिका पर जो दोषारोपण लगाया जा रहा है। वह गलत है।यदि पानी दूषित है तो केवल 4 माह से लेकर 7 वर्ष तक के बच्चे इससे क्यों प्रभावित हुए उसी टंकी का पानी तो जवान से लेकर बुजुर्गों द्वारा भी प्रयोग किया गया होगा जो कि पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।सोचनीय विषय है।पानी की सैंपलिंग कराई गई है।जिसकी अब तक कोई रिपोर्ट नहीं आई। मेरे निर्देशन में युद्ध स्तर पर सफाई फागिंग स्प्रे लगातार कराई जा रही है।
ग्राम पंचायत ऐरा में खुली बैठक का किया गया आयोजन
खमरिया खीरी यूपी के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी की आदेश से चलाए जा रहे जिले भर में ग्राम चौपाल की पहल से विकासखंड ईसानगर की ग्राम पंचायत ऐरा मैं खुली बैठक का हुआ आयोजन आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में उप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया आयोजन के दौरान अलग-अलग विभागों से आई शिकायतों को लेकर कुछ शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण शिकायत प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास योजना दो शिकायतें दोनों का निस्तारण खाद्यान्न विभाग की एक शिकायत मौके पर निस्तारण कृषि विभाग 20 शिकायत जिसमें 3 का निस्तारण मौके पर किया गया वही राजस्व विभाग की दो प्रार्थना पत्र आए दोनों का न्यायालय में विचाराधीन है ग्राम पंचायत चौपाल में उपस्थित रहे मुख्य अतिथि के रूप में उप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हल्का लेखपाल श्री योगेश भार्गव जी , ग्राम पंचायत अधिकारी सोनू वर्मा जी, ग्राम पंचायत सहायक श्री नीलम जी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश कटिहार उर्फ दीपू, पूर्व ग्राम प्रधान श्री उधम सिंह जी ,प्राथमिक विद्यालय प्रधानाचार्य निरुपमा सक्सेना जी, सभी आंगनबाड़ी सखी, सभी आशा सखी आज ग्राम वासी उपस्थित रहे
