पंकज कुमार चीफ एडिटर
मितौली खीरी | विकासखंड मितौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत ग्रंट इनायत के गांव भट्टा नया पुरवा में कल शाम 5:00 बजे के बाद खाना बनाते समय आग लग गई आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक आग की चपेट में चार घर जलकर राख हो गए | जिसमें बद्री प्रसाद पुत्र रघुपति जिनके यहां एक भैंस घायल चार पाई तीन करीब आधा कुंटल धान जले तो वही शंभू पुत्र रामनयन के यहां घर में पड़ा एक बैड एक तखत 5 कुंटल गेहूं,शेषनाथ के घर में रखे नगद पांच हजार जो इलाज के लिए पैसे का इंतजाम करके रखा था और अंगद के घर में नई साइकिल और सभी के घर में बर्तन रजाई गद्दा आदि सामान जल राख हो गया | ग्राम प्रधान फूलमती को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर सभी को राशन कंबल सहित नगद पांच – पांच सौ का आर्थिक सहयोग दिया गया | इस अवसर पर बाबूराम राजेश मास्टर संतोष कुमार रामपाल संजीव गौतम जितेंद्र कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद विजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे

एनएच 730 पर पलटी का परिवार घायल फतेहपुर से खमरिया आ रहे थे तभी झपकी लगने से बिगड़ा संतुलन
खमरिया खीरी स्कूल में सर्दी की छुट्टी समाप्त होते ही गृह जनपद फतेहपुर से पति बेटे सास के साथ लखीमपुर से ईसानगर ब्लाक के लिए निकले सहायक शिक्षक की कार एनएच 730 जसवंतनगर के पास पलट गई जिससे कार पर पिछली सीट पर बैठी उस उनकी सास रूप से घायल हो गई वहीं शिक्षक के साथ पति समेत पुत्र बाल-बाल बच गया घटना की जानकारी होते ही थाना प्रभारी खमरिया शिवाजी दुबे अपने हमराहियो की मदद से घायल सास को लखीमपुर हाईवे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है घटना के कारण कार चालक शिक्षक के पति का आंख लगना बताया जा रहा है जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लॉक किशनगढ़ के प्राथमिक स्कूल अलीपुर में तैनात सहायक शिक्षक संघू सिंह सर्दी की छुट्टी समाप्त होने के 1 दिन पहले अपने गृह जनपद फतेहपुर से अपने पति अनुराग सिंह सास वह 1 वर्षीय पुत्र के साथ कार से रविवार को रात करीब 8:00 बजे घर से निकल कर करे खमरिया आ रही थी इसी बीच सोमवार को अलसुबह एनएच 730 पर थाना खमरिया क्षेत्र के जसवंतनगर गांव के पास चालक पति अनुराग की नींद की झपकी लग जाने से अनियंत्रित होकर पलट जिसको देख आस-पड़ोस के लोगों के साथ-साथ थाना खमरिया प्रभारी शिवाजी दुबे अपने हमरीहियो की मदद से सभी को कार से बाहर निकाला इसमें कार के पीछे सीट पर बैठी उनकी सास सुचेता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिसको लखीमपुर के हाईवे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है इस बावत खमरिया न्याय पंचायत के संकुल शिक्षक बसंत कुमार ने बताया कि शिक्षक संधू सिंह रविवार को रात 8:00 बजे के बाद कार से निकलकर खमरिया ड्यूटी पर आ रही थी सुबह करीब 4:00 बजे जसवंत नगर के पास पति की आग लगने से कार पलट गई जिसमें पति को मामूली चोट आई है वही उसकी सास को गंभीर चोट आने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है शिक्षक व उसका 1 वर्षीय पुत्र सकुशल
