स्टेट ब्यूरो -तोहिद खान
औरंगाबाद (खीरी) उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर (खीरी) के औरंगाबाद कस्बे में सामाजिक सद्भाव व हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल औरंगाबाद के नवाब परिवार द्वारा मकर सक्रांति के पावन पर्व पर समरसता (खिचड़ी) भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सनातन धर्म गुरु सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सनातन धर्म गुरु स्वामी सुरेशानंद सरस्वती, गीता विज्ञान सेवा आश्रम नैमिषारण्य (सीतापुर) को कल्बे हसन अब्बास द्वारा फूल माला पहनाकर व रिज़वान हैदर द्वारा साल ओढा कर उनका स्वागत किया जिसके बाद स्वामी जी द्वारा फीता काटकर कन्या भोज कराया गया । जिसके उपरान्त कार्यक्रम के आयोजक नवाब परिवार के सैय्यद कल्बे हैदर अब्बास, सैय्यद कल्बे हसन अब्बास व सैय्यद रिज़वान हैदर ने स्वामी जी के साथ कन्याओं को भोजन कराकर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कस्ता विधानसभा से पूर्व विधायक सुनील कुमार भार्गव उर्फ लाला भी पहुँचे। समरसता भोज के बाद स्वामी सुरेशानंद सरस्वती जी नवाब परिवार व स्थानीय जनता का आभार जताया साथ ही नवाब परिवार को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से समुदायो के बीच फैली नफरत को खत्म करने में सफलता प्राप्त होती है व मानव समाज का कल्याण होता है।
कार्यक्रम के शामिल सपा नेता सुनील भार्गव ने कहा कि नवाब परिवार सामाजिक एकता की मिसाल है, जो आज भी गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखने में प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के आयोजक नवाब सैय्यद कल्बे हसन अब्बास ने कहा कि नवाब परिवार में इस तरह के आयोजन बहुत पहले से होते आ रहे है और हमारा पूरा प्रयास रहता है कि हम अपनी परंपराओं को कायम रखे।
इस आयोजन के स्वागतकर्ता अज़ीम अब्बास रहे। जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम दिया।
नगर निकाय चुनाव में ओबीसी 52% आरक्षण लागू कराने हेतु पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी मैदान में
मोहम्मदी खीरी। नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को 52% लागू करने हेतु पॉलीटिकल जस्टिस पार्टी मैदान में पॉलिटिकल राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ के नेतृत्व में होने वाले नगर निगम चुनाव में 52% आरक्षण लागू कराने हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा लगातार कई गांवों में समीक्षाएं बैठक की जा रही है और गांव के निवासियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार अपील कर रहे हैं कि सभी लोग एकत्र होकर लखीमपुर खीरी चलें और आरक्षण बचाओ हम सभी लोग मिलकर लड़ाई लड़े पालिटिकल जस्टिस पार्टी के द्वारा शांति पूर्वक महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित लखीमपुर जिला अधिकारी माध्यम के द्वारा एक ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें जिले व प्रदेश के सभी नेतागण व पदाधिकारी पहुंचेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा की अगर हम लोगों की बात संबंधित अधिकारी यहां नहीं सुनेंगे तो हम लोग एक विशाल धरना प्रदर्शन जंतर मंतर लखनऊ में करेंगे इसी कड़ी में सरैया सहदेवा सहिजना चुरामणि मुड़िया पसगवा बरबर सल्लिया जमुका आदि कई गांवों में समीक्षा बैठक की गई जिस में उपस्थित रहे प्रदेश उपाध्यक्ष आदेश गौतम प्रदेश सचिव जिला प्रभारी सुशील कुमार कनौजिया जिला अध्यक्ष श्रीकांत गौतम जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा साजिया अल्वी जिला कोषाध्यक्ष शमशेर अली तौले गाजी आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें
अवैध तमंचा कारतूस बरामद कर अभियुक्त दिनेश पुत्र जोगेन्दर को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री, परिहवन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम गोविन्दनगर चौराहा से 01 नफर अभियुक्त दिनेश पुत्र जोगेन्दर नि0 बाजार घाट थाना हजारा जनपद पीलीभीत को 01 अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना सम्पूर्णानगर पर मु0अ0सं0 17/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
