गोला गोकर्णनाथ खीरी राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने बाढ़ पीड़ित एवं भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के क्षेत्र के किसानों को कर्ज मुक्त किए जाने हेतु मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम स्टेनो को सौंपा
चुनाव निषेधाज्ञा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने बाढ़ से पीड़ित और व गन्ना भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के क्षेत् के किसानों को कर्ज मुक्त किए जाने की मांग को लेकर उप जिला अधिकारी की अनुपस्थिति में एसडीएम स्टेनो भगवती प्रसाद गुप्ता को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में कहा गया कि कई वर्षों से बजाज ग्रुप की चीनी मिलों द्वारा समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है जिसके कारण गन्ना किसान कर्ज के दलदल में दब गए हैं दूसरी तरफ बेमौसम बरसात के कारण जनपद की कई नदियों में बाढ़ आ जाने से किसानों की फसलें बिल्कुल ही बर्बाद हो गई हैं दूसरी तरफ बिजली बिल और सहकारी समितियों बैंकों द्वारा कर्ज वसूली के लिए किसानों पर दबाव बनाया जा रहा है पैसा ना होने के कारण किसानों ने साहूकारों से मोटे ब्याज पर भी कर्ज ले रखा है जिसके कारण किसान आज बर्बाद हो चुका है किसान आत्महत्या की तरफ ना बढ़ने पर इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार को किसानों की दयनीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए बाढ़ ग्रस्त और भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के क्षेत्र के किसानों को कार्यमुक्त किया जाए बाढ़ पीड़ित किसानों को तत्काल आर्थिक मदद दिलाई जाए जिससे किसानों के परिवार की जीविका चल सके जनपद का कोई भी किसान आत्महत्या की तरफ ना बढ़ने पाए इस मौके पर पुत्तू लाल अवस्थी जसकरण लालअमित भार्गव शिव कुमार कश्यप संतराम अनिल अवस्थी सहित कई साथियों उपस्थित रहे।।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन जिंदाबाद जिंदाबाद किसान मसीहा सरदार वीएम सिंह जिंदाबाद जिंदाबाद
