मितौली |क्षेत्र के ग्राम धनीपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन सम्पन्न हुआ। श्रीमद्भागवत कथा व्यास महादेव मिश्र निवासी बरौला (लखीमपुर) के मुखार बिंदु से मार्मिक कथा सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाते हुए श्री कृष्ण व सुदामा जैसी मित्रता को सच्ची मित्रता बताया। उन्होंने श्रीकृष्ण एवं सुदामा की मित्रता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुदामा के आने की खबर पाकर किस प्रकार श्रीकृष्ण दौड़ते हुए दरवाजे तक गए थे। पानी परात को हाथ छूवो नाहीं, नैनन के जल से पग धोये, श्रीकृष्ण ने अपने बाल सखा सुदामा की आवभगत में इतने विभोर हो गए कि हाथ जोड़कर और जल भरे नेत्रों से सुदामा का हालचाल पूछने लगे। कथा का समापन आरती के साथ हुआ। श्रीकृष्ण लीला, सुंदर भजन के साथ कहा पूर्ण हुई । वैदिक विधि विधान हवन हुआ इसके उपरांत कन्या भोज विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसके आयोजक पूर्व अध्यापक रामस्वरूप पाल, सुरेश पाल, डॉ रामराखन पाल , रमेश पाल सहित काफी लोगों का सहयोग रहा।
