मैगलगंज खीरी| ग्राम पंचायत मैगलगंज मे जहाँ एक तरफ योगी व मोदी सरकार गाँव के विकास के लिये लाखो रुपये खर्च करने के दावे कर रही है वही दूसरी तरफ ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व ग्राम पंचायत के अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण गांवों का विकास अपनी चरम सीमा पर नही पहुँच पा रही है बताते चले की पसगवां विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मैगलगंज विकास की दृष्टि से काफी दूर है बताते चले कि मैगलगंज ग्राम पंचायत है लेकिन केवल नाम का क्योंकि मैगलगंज गाँव की अधिकांश गलिया अभी भी गड्डों में तब्दील है थोड़ी ही बारिश में ही पानी भर जाता है जिससे गाँव मे ग्रामीणों को निकालना दूभर हो जाता है स्कूल जाने वाले नौनिहलों को भी इसी कीचड़ से गुजर कर जाना पड़ता है क्या इसी तरह से मोदी सरकार का स्वच्छ भारत का सपना पूरा होगा ?आखिर गाँव के विकास की जिम्मेदारी किस्से जिम्मे होगी या ग्रामीण इसी तरह कीचड़ में निकलने के लिये मजबूर होंगे
