लखीमपुर – मोहम्मदी मार्ग के ग्राम ओदरहा के निकट रात दो बजे रोड़ किनारे खडा बबूल का पेड़ अचानक रोड़ पर गिरने से रास्ता बाधित हो गाया जिससे दोनो तरफ बाहनों का जाम लग गया ।सुचना पर कोतवाली प्रभारी मितौली सुनीत कुमार अपने दल बल के साथ व वन विभाग आंवला की टीम ने रात में गिरे पेड़ को काटकर जाम खुलवाया बरसात से कच्चे व पक्के मकान के साथ पेड़ भी गिरने लगें है बरसात से आम जन जीवन प्रभावित हुआ है। जानकारी अनुसार मितौली थाना क्षेत्र में रात लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग के ओदरहा गाव के पास रोड़ किनारे खडा पेड़ गिरने से लखीमपुर – मोहम्मदी मार्ग बाधित हो गया । पेड़ गिरने से दोनो तरफ बाहनों का जाम लग गया। सुचना पर पहुंचे मितौली एस ओ सुनीत कुमार ने वन विभाग आंवला को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन दरोगा जगदीश वर्मा वन रक्षक मयाराम की टीम ने रात में काटकर रोड़ से पेड़ को हटाकर रास्ता बहाल किया । एक घंटा लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पेड़ गिरने से रहा जाम। मार्ग पर गिरे पेड़ को हटाने के के बाद रात तीन बजे बाहनों का आवागमन सुचारू रुप से चालू हो सका।
