श्री राम लला के आगमन में समस्त दीपों के प्रकाश में निर्दोष बच्चे व महिलाएं किन्हीं परिस्थितियों वश वहां जिला जेल में कैद है और अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
उनके साथ खत्री महिला संगठन ने अपने पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ कुछ खुशियां बांटने का प्रयास किया जिसमें संरक्षिका श्रीमती सविता चोपड़ा जी के सानिध्य में अध्यक्षा रश्मि महेंद्र,उपाध्यक्षा स्मिता मेहरोत्रा व सचिव कविता शेखर व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मिलकर कुछ पल बिताए।उन्हें संगठन की ओर से व पदाधिकारियों ने अपनी ओर से भी ऊनी वस्त्र, पटाखे, मोमबत्तियां, फल, मीठा रंगोली,कपड़े इत्यादि के माध्यम से दीपावली को खुशनुमा बनाया। यह खुशी उन बच्चों व महिलाओं के चेहरों पर प्रतीत हो रही थी। अपनी स्मृति चिन्ह के द्वारा वहां के डिप्टीजेलर राजेंद्र कुमारी जी का भी आभार संगठन सदस्यों द्वारा व्यक्त किया गया।
