मितौली खीरी। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बबौना के मजरा मोहम्मदपुर में संचालित गो आश्रय केंद्र में बरसाती पानी के जलभराव के कारण गोवंश के पशुओं में गंभीर बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है । गो आश्रय केंद्र में रहने वाली गायें पानी तथा कीचड़ में रहने को मजबूर हैं । उक्त गौ आश्रय में दिखाई गई स्वीकृत लगात 3 लाख 98 हजार 6 सौ 39 रु० जबकि गौ आश्रय में सिर्फ चारों तरफ खन्दक व थोड़ी टीन सेट डलवाकर रुपयों का बन्दर बांट कर लिया गया। पूर्व खण्ड विकास अधिकारी मितौली चन्दन देव पाण्डे, व वर्तमान खण्ड विकास अधिकारी धर्मेश पाण्डे ने ग्राम पंचायत बबौना के ग्राम प्रधान को गौशाला में मिट्टी पटाई के लिए निर्देशित किया गया था, परन्तु अब तक मिट्टी पटाई का कार्य नहीं कराया गया है। गोवंश पशु 1 फुट पानी में खड़े होने को मजबूर हैं । बताया जाता है कि पूर्व में खंड विकास अधिकारी मितौली धर्मेश चंद्र पांडे के निर्देशन में गौशाला से पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवाया गया था बुधवार से हो रही बरसात से गौशाला में पानी भर जाने के कारण गोवंश पशुओं का खड़े रहना भी मुश्किल हो रहा है। ग्राम प्रधान तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की मनमानी के चलते गोवंश पशु मरने को विवश हैं । प्रबुद्ध नागरिकों ने मुख्य विकास अधिकारी खीरी से मोहम्मदपुर गो आश्रय केंद्र की स्थिति का अवलोकन करते हुए मिट्टी पटाई का कार्य कराए जाने के निर्देश दिए जाने की मांग की है।
