लखीमपुर खीरी। विधानसभा कस्ता के मंडल कस्ता के युवा मोर्चा अध्यक्ष की संयोजकता में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के अवसर पर काली मां के मंदिर व अंबेडकर पार्क में वृक्षारोपण करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह व युवा मोर्चा अध्यक्ष राम पांडे के निर्देशन में कस्ता मंडल के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा मनाते हुए कस्ता में काली माता के मंदिर के पास वृक्षारोपण अभियान चलाकर के आम नीम पीपल बरगद पाकड़ के वृक्षों का रोपण किया।

युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष का संदेश
कस्ता मंडल के युवा मोर्चा के मंडल प्रभारी जिला कार्यालय प्रभारी राहुल शुक्ला ने वृक्षारोपण करते हुए जनपद वासियों को संदेश देते हुए कहा जीवन में वृक्षों का महत्वपूर्ण स्थान है जहां तक हम समझते हैं वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं है इसलिए प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन काल में अधिक से अधिक संख्या में 10 वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए जिससे हमारा पर्यावरण संतुलित रहता है शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है और बहुत से वृक्षों के उपयोग हैं जैसे औषधियां हैं जड़ी बूटियां हैं वृक्षों से ही प्राप्त होती हैं।
कार्यक्रम में रही मौजूदगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा मनाते हुए वृहद वृक्षारोपण अभियान में मंडल अध्यक्ष विकास सिंह भदौरिया, दीपेंद्र सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा बाबा सिकंदर शाह, धनंजय सिंह, कौशलेंद्र सिंह,महेंद्र मौर्य, विकास वर्मा आदि युवा कार्यकर्ता विधानसभा कस्ता के मौजूद रहे।
