लखीमपुर खीरी |पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 01.10.2022 को थाना निघासन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना निघासन में पंजीकृत मु0अ0स0 761/22 धारा 354/323/504/506 भा0दं0वि0 व धारा 3(2)(5)A एससी/एसटी एक्ट के वांछित अभियुक्त 1. कुमित राम उर्फ भकुरी पुत्र रस्सू 2.बलराम उर्फ छोटू पुत्र बच्चाराम निवासीगण ग्राम दौलतापुर कोतवाली निघासन जनपद खीरी को ग्राम दौलतापुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त कुमित राम उर्फ भकुरी व बलराम उर्फ छोटू उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है
