थाना पसगवां पुलिस द्वारा, 12 घंटे के अंदर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को 01 अदद चोरी का पानी वाला इंजन,01 अदद पिकप (घटना में प्रयुक्त) व 02 अदद मोबाइल बरामद करके गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 12.09.2022 को थाना पसगवां पुलिस द्वारा 12 घंटे के अंदर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों 1. प्रेमपाल पुत्र रामऔतार 2. फूल बाबू शाह पुत्र हजरत 3. इरशाद पुत्र मंगलशाह 4. अमन कुमार पुत्र हरपाल को 01 अदद चोरी का पानी वाला इंजन, 01 अदद पिकप (घटना में प्रयुक्त) व 02 अदद मोबाइल बरामद करके गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना पसगवां पर मु0अ0सं0 417/2022 धारा 379/411 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत करके गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
